सरदार पटेल जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन। भारत के प्रथम गृहमंत्री और उपप्रधान मंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, नेतृत्व कौशल से 600 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय किया। इन छोटी-छोटी रियासतों का विलय करना आसान नहीं था। इसमें हैदराबाद भी शामिल है। आइए जानते हैं लौह पुरुष से जुड़े कुछ तथ्य- 1. गांधीजी की इच्छा का सम्मान करते हुए सरदार पटेल ने प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को दूर रखा और पं. नेहरू का समर्थन किया। 2. गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल की पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था।> 3. सरदार पटेल ने हैदराबाद के विलय के लिए ऑपरेशन पोलो चलाया था। > 4. पहले हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय से इंकार कर दिया था। 5. जिस समय हैदराबाद के विलय की कार्रवाई की गई, उस समय पंडित नेहरू देश में नहीं थे। 6. सरदार ने नवंबर 1950 में पंडित नेहरू को पत्र लिखकर भारत के उत्तर में चीन के संभावित खतरे के बारे में आगाह किया था। 7. 1909 में पटेल की धर्...